फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यायालय के आदेश पर 7 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। कूड़ी खेड़ा रोड पर स्थित सोसाइटी की जमीन की अवैध बिक्री मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर में यह मामला सामने आया। डॉ. ऋषि खुराना, जयवीर सिंह राठी मेमोरियल एजुकेशन समिति के सचिव हैं। उन्होंने रिपोर्ट में कहा कि सूरज वीर सिंह और रतन सिंह ने 2010 में समिति की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था, जो 2015 में स्वीकार हुआ। इसके बावजूद, उन्होंने और उनके सहयोगियों ने समिति की भूमि को बिना वैधानिक अधिकार के बेच दिया। इस भूमि पर सनराइज कॉलेज आफ एजुकेशनल एंड टेक्नोलॉजी संचालित है। न्यायालय के निर्देश पर सूरज वीर सिंह, रतन सिंह, मुकेश भाटी, यशपाल, करुणेश कुमार, नकुल गर्ग और संजीव कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें