दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर छपरौला गांव के तालाब के समीप पैदल सड़क पार कर रहे कांस्टेबल को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। घायल को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि अलीगढ़ के हजियापुर गांव में अनोखे सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका पुत्र लोकेश बदायूं में उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह 18 मार्च को ड्यूटी से अवकाश लेकर बदायूं रोडवेज बस द्वारा अपने घर आ रहा था। छपरौला गांव में बस से उतरकर सड़क पार करते समय ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता ने दो दिन बाद कोतवाली में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्दट र्ज कराई है। संवाद