दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र की जीटी रोड पर बालाजी एन्क्लेव काॅलोनी के समीप तीन अज्ञात कार सवार लोगों ने एक युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सुमित भाटी कटहैडा गांव में परिवार के साथ रहते हैं। उनका चचेरा भाई निशांत बालाजी एन्क्लेव कॉलोनी में रहते हैं। वो 2 अक्टूबर की शाम को सब्जी मंडी से घर आ रहा था। तभी पीछे से एक काले रंग की कार रुकी और उसमें से तीन अज्ञात लोग उतरे। जिन्होंने निशांत के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब गाली देने से मना किया तो मारपीट कर सिर में गंभीर चोट मार दी। आसपास के लोगों ने घायल को ग्रेनो की यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। चचेरे भाई ने अज्ञात कार सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।