दनकौर। ऊंची दनकौर निवासी एक सब्जी विक्रेता को पड़ोस के लोगों ने डंडों से पीटकर घायल कर दिया। ऊंची दनकौर निवासी बबलू ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह टेंपो में सब्जी बेचने का काम करते हैं। जो रोजाना की तरह बुधवार को भी अपने घर से कुछ दूरी पर टेंपो में सब्जी रखकर बेच रहे थे। इस दौरान पड़ोस के रहने वाले तीन लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने रंजिश के चलते उनके साथ गाली गलौज कर दी। पीड़ित के विरोध करने पर आरोपियों ने एक राय होकर उन पर डंडों से हमला कर दिया। इस घटना पीड़ित के हाथ, पैर और कमर समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट आई है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित की शिकायत ले ली गई हैं। जिसके आधार पर जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद