दादरी (संवाद)। कोतवाली दादरी क्षेत्र के सेक्टर जू-1 में लगे मोबाइल टावर से आधा दर्जन उपकरण आरआरयू चोरी कर लिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि सेक्टर जू-1 की ग्रीन बेल्ट में बीसीएल कंपनी का मोबाइल टावर लगा है। कंपनी में मोबाइल टावरों की देखरेख के लिए शिवम नाम के कर्मचारी है। जो एमआईएस पद पर हैं। उनका आरोप है कि चोरों ने करीब 6 आरआरयू चोरी कर लिए। पुलिस ने जांच कर तीन सप्ताह बाद घटना की प्राथमिकी दर्ज की है।