नोएडा। विपरीत दिशा में चलने वाले ई रिक्शाओं के विरुद्ध बृहस्पतिवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। अलग-अलग स्थानों पर टीम ने अभियान चलाकर ई रिक्शा चालकों का चालान किया। प्रमुख रूप से सेक्टर 18, सेक्टर 16 में कार्रवाई की गई। ट्रैफिक पुलिस ने मैनुअली और आईएसटीएमएस कैमरों की मदद से कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पांच ई रिक्शा को सीज भी किया। इसके अलावा दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।