नोएडा। कूड़ा डालने को लेकर हुए विवाद में मकान मालिक ने किराएदार पति-पत्नी से मारपीट कर दी। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हो गया है। सोशल मीडिया पर 3 मिनट 41 सेकेंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर का बताया जा रहा है। इसमें मकान मालिक दबंगई दिखाते हुए किराएदार व उसकी पत्नी के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। कोतवाली सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार का कहना है कि सीढ़ी पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद का मामला है। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। ब्यूरो