दादरी। वैदिक कन्या विद्यालय के नाम दर्ज 35 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कराने के मामले में गोरक्षा हिंदू दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर ने मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। भूमि को कब्जे से मुक्त करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन चलाया जाएगा। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेद नागर कहा कि 35 बीघा जमीन कन्या वैदिक विद्यालय के नाम दर्ज है। जिस पर अवैध कब्जा कराया जा रहा है। बिना किसी वैधानिक अनुमति के एक विशेष समुदाय की दफन जैसी गतिविधियां कराकर जमीन की स्थिति को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। यह कार्य बिना प्रशासनिक संरक्षण के संभव नहीं है। स्थानीय प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में आती है। इस अवसर पर जस्सी प्रधान, अशोक भाटी, बंटी गुर्जर, विकास, मोनू भाटी, संजू मावी आदि उपस्थित रहे।