फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जान से मारने की दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। धूम मानिकपुर के समीप जमीन के मामले को लेकर पीड़ित अखिलेश कुमार ने खुद की जमीन पर एक व्यक्ति द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। नोएडा के सेक्टर 63 निवासी अखिलेश कुमार की कुछ जमीन धूम-मानिकपुर के पास है। जिस पर 12 सितंबर को मजदूर पप्पू रिजवी व बृजेश काम रहे थे। सुशील कुमार उर्फ सन्ती ने उनके साथ गाली गलौज की और काम करने आने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद अखिलेश को 13 सितंबर को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़ित ने करीब दो माह पूर्व आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले में जांच कर दो माह बाद कोतवाली में नामजद रिपोर्ट कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें