फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने महिला समेत दो लोगों से मोबाइल छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर में बाइक सवार बदमाशों ने महिला समेत अलग-अलग दो लोगों से मोबाइल छीन लिया। दोनों मामलों में कोतवाली सेक्टर-20 व 24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। सेक्टर 79 के रहने वाले यासिर फराज 12 फरवरी को भूटानी मॉल के पास से गुजर रहे थे। तभी किसी परिचित का फोन आया और वह बात करने लगे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने यासिर से मोबाइल झपट लिया। वहीं दिल्ली दल्लूपुरा के भगत सिंह फ्लैट्स की रहने वाली निकिता तिवारी नोएडा के एक कंपनी कार्यालय में काम करती हैं। वह 28 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे नोएडा से घर लौट रही थीं। हरौला चौक के पास से किसी परिचित का फोन आने पर बात करते हुए चलने लगीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और निकिता के हाथ से मोबाइल झपट लिया। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और बदमाशों की पहचान की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें