यमुना सिटी (संवाद)। जेवर थाना क्षेत्र में एक युवती ने मोहल्ले के युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। जेवर निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके मोहल्ले का निवासी जीतू काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि रास्ते में आते-जाते समय युवक उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ करता था। जब उसने आरोपी की शिकायत घर पर करने की बात कही तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवती ने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।