फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीच बाजार मारपीट के बाद केस दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर। हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। मारपीट कस्बे में दीनदयाल चौराहे पर शनिवार शाम को दो पक्षों के बीच हुई थी। पुलिस के मुताबिक पारसौल गांव के गजेंद्र और राहुल पक्ष के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। शनिवार को गांव में कहासुनी के बाद गजेंद्र अपनी पत्नी अर्चना और बेटे महेश के साथ थाने में शिकायत देने जा रहे थे। आरोप है कि दीनदयाल चौराहे पर दूसरे पक्ष के राहुल, पंकज, मुनेंद्र उर्फ बंटी और धर्मवीर ने उन्हें रोक लिया और गालीगलौज शुरू कर दी थी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में अर्चना को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल और पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें