यमुना सिटी। यमुना सिटी के गांव निलौनी में उधार के रुपये वापस मांगना बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। दबंगों ने बुजुर्ग के साथ मारपीट की और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। गांव निलौनी निवासी वेदराम ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कय्यूम ने वर्ष 2009 में उनसे 2 लाख 20 हजार रुपये उधार लिए थे। कई साल बीतने के बाद भी आरोपी ने रुपये वापस नहीं किए और हर बार बहाना बना देता था। मंगलवार को वेदराम अपने रुपये मांगने के लिए कय्यूम के घर गए थे। जिसके बाद आरोपी ने उसने मारपीट की और उन्हें घायल कर दिया। अब रबूपुरा पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद