यमुना सिटी/जेवर। जेवर में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जेवर निवासी सचिन शर्मा आरआर कॉलोनी के नजदीक बुढ़ाका मार्ग पर स्थित अपने 205 गज जमीन की बाउंड्री कर रहे थे। इसी दौरान तीन युवक वहां पहुंचे और उसे गाली-गलौज करने लगे। आरोपियों ने बाउंड्री वाल भी गिरा दिया। विरोध करने पर मारपीट और धमकी भी दी गई। घटना 8 दिसंबर की बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों हरिदत्त शर्मा, गंगा सागर और निशु पंडित, तीनों निवासी शांतिनगर, गाजियाबाद के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। संवाद