ग्रेटर नोएडा। नालेज पार्क काेतवाली क्षेत्र में पानी की सप्लाई करने वाले दो युवकों के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपी टैंपो भी छीनकर फरार हो गए। पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। दादरी के विकल सिंह का पानी की सप्लाई का कारोबार है। कासना नट की मढैया के विजय व गोलू पानी सप्लाई करने में उनकी सहायता करते हैं। 24 अप्रैल को दोनों युवक टैंपो से पानी की सप्लाई करने के लिए सेक्टर 151 स्थित एक कंपनी गए थे। आरोप है कि कंपनी के पास एक बाइक सवार तीन युवकों ने ओवरटेक करके रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। डर की वजह से दोनों आरोपी मौके से भाग गए। उनकी जानकारी पर विकल मौके पर पहुंचे तो टैंपो गायब मिला। टैंपों में आठ हजार नकद व एक मोबाइल भी रखा था। ब्यूरो