फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चिकित्सा शिक्षा और नवाचार पर हुआ मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में बृहस्पतिवार को शैक्षणिक उत्सव “मेडस्पार्क 2026” का शुभारंभ हुआ। जिम्स के एकेडमिक ब्लॉक स्थित संजीवनी हॉल में आयोजित उद्घाटन समारोह के साथ दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यह उत्सव ज्ञान, नवाचार और सहयोगात्मक शिक्षा को समर्पित है। जिम्स की डीन डॉ. रंभा पाठक ने अपने संबोधन में मेडस्पार्क की परिकल्पना को साझा करते हुए कहा कि यह मंच शैक्षणिक उत्कृष्टता को सीखने के उत्सव के रूप में स्थापित करने का प्रयास है। उन्होंने छात्रों को चिकित्सा शिक्षा में निरंतर नवाचार और शोध के प्रति प्रेरित किया। सीएमएस डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि समग्र चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजनों की अहम भूमिका बताई। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण, सेवा भावना और करुणा के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें