फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीएम ने गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को सदर तहसील क्षेत्र के घंघोला गांव स्थित शिव साईं एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया। वहां गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता को परखा और कहा कि सभी पात्र तक सकुशल सिलिंडर पहुंचना चाहिए। किस स्तर पर कमियां होगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने गैस एजेंसी की समस्त व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एजेंसी में उपलब्ध गैस सिलिंडरों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया । सिलिंडरों की संख्या व उनकी क्षमता की भी जांच की गई। जिलाधिकारी ने गैस सिलिंडरों के परिवहन में प्रयुक्त ट्रकों की भी जांच कर संबंधित मानकों के अनुपालन की जानकारी ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें