दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के मथुरापुर गांव गोल चक्कर के पास डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। घायल ने एक नामजद व अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव निवासी कार्तिक परिवार के साथ रहते हैं । वह डिलीवरी बॉय का काम करते हैं । मथुरापुर गांव के समीप जेपटो स्टोर संचालक सौरभ अग्रवाल ने उन्हें काम के लिए बुलाया था। 22 जनवरी को वह डिलीवरी लेकर जा रहा था। मथुरापुर गोल चक्कर पर अभय रावल व अन्य डिलीवरी बॉय ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया । घटना की रिपोर्ट एक सप्ताह बाद कोतवाली में दर्ज की गई है। संवाद