फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अवैध मांस व्यापार के विरोध पर अधिवक्ता और परिवार को धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत तुगलपुर गांव में कथित अवैध मांस व्यापार को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला अधिवक्ता नेहा चेची ने बताया कि गांव में सब्जी मंडी के समीप नरेंद्र उर्फ चुप्पे उर्फ नवीत चेची और उसके सहयोगी बिना किसी अनुमति केअवैध रूप से मांस का व्यापार कर रहे हैं। अवैध मांस व्यापार के कारण आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। इस समस्या से परेशान होकर उन्होंने 30 जुलाई 2025 को पुलिस और अन्य उच्च अधिकारियों को स्पीड पोस्ट के माध्यम से शिकायत भेजी थी। शिकायत के बाद से ही अवैध मांस व्यापार से जुड़े लोग उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं । 14 सितंबर 2025 को अपने मोबाइल फोन से पुलिस सहायता केंद्र डायल-112 पर फोन कर मदद मांगी थी। हालांकि पुलिस सहायता के बाद भी आरोपी और अधिक सक्रिय हो गए। 3 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने वीडियो के जरिए पीड़ित और उनके परिवार को बदनाम करने के साथ-साथ भय का माहौल बनाने और अवैध उगाही का दबाव डाला। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें