फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चोरी हुई बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। रूपवास बाईपास रोड पर एनटीपीसी कट के समीप जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बाइक, दो मोबाइल फोन बरामद किये है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के रूपवास बाईपास पर पुलिस जांच कर रही थी। जांच के दौरान एनटीपीसी कट के पास एक बाइक पर सवार होकर दादरी नगर के प्रताप विहार कॉलोनी निवासी शिवम व ललित जा रहे थे। नजदीक आने पर पुलिस ने रोक लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से दो चाकू, चार मोबाइल फोन मिल गए। पूछताछ में बताया कि करीब एक माह पहले बादलपुर थाना क्षेत्र से चोरी की थी। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें