फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन की टक्कर से चाचा-भतीजा घायल, दो माह बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर खड़ी गाड़ी में पंचर लगाने के दौरान अज्ञात वाहन टकराने से चाचा भतीजा घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के नई आबादी मोहल्ले में शकील परिवार के साथ रहते हैं। वह जीटी रोड पर नई बस्ती गांव के समीप पंचर की दुकान करते हैं। 28 जुलाई को धूम मानिकपुर गांव के सामने पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गाड़ी के टायर में पंचर बनाने आए थे। शकील अपने भतीजे शादाब को साथ पंचर बना रहे थे। इसी दौरान तीव्र गति से आई गाड़ी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे शकील का पैर टूट गया और शादाब का हाथ टूट गया। अस्पताल में दो माह इलाज के बाद छुट्टी की गई। घटना की रिपोर्ट दो माह बाद गाड़ी नंबर के आधार पर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें