फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पिकअप ने कार में मारी टक्कर, बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के महिला उद्यमी पार्क के पास तेज रफ्तार पिकअप ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार बुजुर्ग घायल हो गए। प्रदीप कुमार निवासी रघुनाथपुर गांव सेक्टर-22 नोएडा ने तहरीर में बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे वह अपने पिता राजपाल और भाभी रीना के साथ कार से सूरजपुर कोर्ट जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी महिला उद्यमी पार्क के पास पहुंची, तभी पिकअप चालक जितेंद्र ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उनके पिता राजपाल घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें