फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दादरी में प्लॉट की चहारदीवारी तोड़ी, पिता-पुत्र पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के कूड़ी खेड़ा गांव में इंदू नागर के प्लॉट की चहारदीवारी को ट्रैक्टर से जबरन ध्वस्त कर दिया गया। पीड़ित महिला ने विरोध किया तो उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में इंदू नागर ने कोतवाली में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि यह घटना 4 नवंबर को रात्रि 11 बजे हुई। बादलपुर गांव निवासी विनोद नागर और उनके पुत्र सागर ने ट्रैक्टर का उपयोग कर चहारदीवारी गिराई। इससे इंदू नागर को भारी नुकसान हुआ है और उनका परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें