फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गौड़ मॉल के पेड़ में लगी आग, मची अफरा-तफरी, जनहानि नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- सजावटी लाइट की झालर में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
- मॉल के फायर सेफ्टी सिस्टम से बुझाई गई आग
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौड़ सिटी मॉल के परिसर में शुक्रवार सुबह एक पेड़ में आग लग गई। पेड़ पर लगी सजावटी लाइट की झालर में शॉर्ट सर्किट होने से यह हादसा हुआ। सुबह करीब 9 बजे मॉल के मुख्य गेट के बाहर आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना के बाद मॉल कर्मचारियों और प्रबंधन में हलचल मच गई। मॉल प्रबंधन के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे। मॉल में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम और अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया था। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा हादसा होने से टल गया।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें