फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विवाहिता की हत्या के मामले में महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के द्वारका सिटी कॉलोनी में दहेज की मांग पूरी न होने के चलते छत से गिरकर विवाहिता की मौत हो गई थी। मौत के मामले में महिला समेत तीन को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि द्वारका सिटी कॉलोनी में आकाश उर्फ गौरव परिवार के साथ रहते हैं। आकाश की शादी बुलंदशहर निवासी रचना के साथ 2025 में हुई थी। शादी में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करते थे। एक सितंबर को छत से गिरकर विवाहित रचना की मौत हो गई थी। मृतका के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने पति आकाश उर्फ गौरव, ससुर राजेंद्र और सास कुसुम लता को बिसरख मोड़ के समीप से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें