दादरी (संवाद)। जारचा कोतवाली क्षेत्र के जमशेदपुर गांव में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी निदेशक कैलाश नाथ ने बताया कि जमशेदपुर गांव में बसंती परिवार के साथ रहती हैं। 11 अगस्त को वह अपने घर पर आ रही थीं। तभी उनके बेटे की पत्नी पिंकी ने घर का दरवाजा बंद कर दिया। जब दरवाजा खोलने के लिए बोला तो घर में उन्होंने अपने भाई बुला रखे थे। दरवाजा खोलने पर पिंकी के भाइयों ने मारपीट की। जिससे वह घायल हो गई। पीड़िता ने कोतवाली में अनिल, सुनील प्रिंस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।