नोएडा। सेक्टर-37 में बॉटनिकल मेट्रो स्टेशन के नजदीक एक होटल के पास खड़ी कार के चारों टायर चोरी कर लिए गए। सेक्टर-37 के अंबेडकर बिहार निवासी पीड़ित जमालुद्दीन की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 26 अगस्त की रात लगभग साढ़े बारह बजे अपनी कार बेलमोंट होटल के पास पार्क किया था। कुछ समय बाद जब वह अपनी कार के पास पहुंचे तो उसके चारों टायर गायब थे। जमालुद्दीन ने सेक्टर-39 थाने में शिकायत दी है। थाना प्रभारी डीपी शुक्ला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। ब्यूरो