नोएडा। जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को मरीजों की भीड़ अधिक रही। दोपहर 2 बजे तक चली ओपीडी में 3324 मरीजों ने इलाज करवाया। इसमें 2202 मरीज आभा आईडी वाले रहे जिन्होंने आभा के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवाया था। वहीं, अमरनाथा यात्रा के लिए 211 श्रद्धालु स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पहुंचे थे। इसके अलावा 12 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया गया। सिजेरियन ऑपरेशन 3 और जनरल ओटी में माइनर और मेजर 6-6 ऑपरेशन किए गए। अस्पताल में कुत्ते काटने के मामले भी लगातार आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को 84 लोगों को कुत्ते ने काटा था ऐसे में वह रेबीज की वैक्सीन लगवाने पहुंचे थे। इसमें 169 मरीज दूसरी, तीसरी या चौथी डोज वाले थे।