फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार मजदूर की मौत हो गई। मृतक के बेटे ने थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सेक्टर-9 जेजे कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि उनके पिता शंकर मंडल एक कंपनी में हेल्पर के रूप में काम करते थे। 30 मार्च की रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर 49 थानाक्षेत्र स्थित हनुमान मूर्ति के पास वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इलाज के दाैरान अस्पताल में उनकी माैत हो गई। कोतवाली प्रभारी सुनील भारद्वाज का कहना है कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चालक के बारे में पता लगाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें