नोएडा। मामूरा में ऑटो सर्विस सेंटर में सर्विस के लिए आई स्कूटी चोरी हो गई। सेक्टर-67 में रहने वाले मनीष सैनी ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक बायोटेक्नोलॉजी कंपनी में काम करते हैं। उन्होंने 23 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजकर अपनी स्कूटी सर्विसिंग के लिए सेक्टर-66 मामूरा स्थित सुरेंद्र ऑटो सर्विस सेंटर पर दी थी। जब उन्होंने फोन पर स्कूटी की स्थिति पूछी तो सर्विस सेंटर की ओर से बताया गया कि सर्विसिंग पूरी हो चुकी है। इसके बाद जब वह स्कूटी लेने पहुंचे तो सर्विस सेंटर मालिक की तरफ से बताया गया कि उन्होंने स्कूटी की चाबी किसी अज्ञात व्यक्ति को दे दी है। जिससे स्कूटी वहां से गायब है। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो