ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सेक्टर-152 स्थित एक मोबाइल टावर साइट से अज्ञात चोर जियो कंपनी के नेटवर्क उपकरण चुरा ले गए। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपियों के खिलाफ चोरी की प्राथमिक दर्ज की है। गुरुग्राम की बीसीएल सिक्योर प्रेमिसेस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से इंडस टावर्स लिमिटेड में कार्यरत शिवम ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को सूचना मिली कि साइट पर कंपनी का एक सेक्टर डाउन है। सूचना पर टेक्नीशियन जितेंद्र मौके पर पहुंचा। पता चला कि अज्ञात लोग वहां से जियो का काफी सामान चुरा ले गए हैं। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जांच की जा रही है।