फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेवेन एक्स सोसाइटी फिर ठक ठक गैंग के निशाने पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवन एक्स सोसाइटी फिर ठक-ठक गैंग के निशाने पर
विज्ञापन


- एक दिन में चार कारों के शीशे तोड़ हुई वारदाम, मार्केट के बाहर हुई सभी घटनाएं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र स्थित सेवन एक्स सोसाइटी एक बार फिर ठक-ठक गिरोह के बदमाशों के निशाने पर आ गया है। एक ही दिन में सेक्टर-75 में बदमाशों ने चार कारों के शीशे तोड़ कर लैपटॉप, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चुरा लिए। चारों वारदाम एक ही जगह पर हुई है। इससे कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस की पेट्रोलिंग पर सवाल उठने लगे हैं। चारों मामलों में कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी राजेश्वर राव ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह 20 जुलाई को सेक्टर-75 आए थे। यहां मार्केट के पास कार खड़ी की थी और किसी से मिलने चले गए। कुछ देर के बाद जब वह वापस आए तो कार का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर से लैपटॉप व अन्य कीमती सामान गायब था। वहीं उनकी कार के पास में ही खड़ी विकास कुमार सिंह की कार का भी शीशा टूटा हुआ था। चोरों ने उनकी कार से बैग चोरी कर लिया, जिसमें कीमती सामान रखा था। एक अन्य व्यक्ति अंकित शर्मा की कार का शीशा तोड़कर ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने उस में रखा एप्पल एयर पॉड, आधार कार्ड, कीमती घड़ी आदि चोरी कर ली। साथ ही सचिन कुकरेजा की कार वहीं पर खड़ी थी। उसका भी शीशा तोड़ कर लंच बॉक्स और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीने से सेक्टर-74, 75, 76, 77, 78, 79, 113 में अपराध का ग्राफ काफी बढ़ा है। लगातार लूट, स्नेचिंग से लेकर कई तरह की वारदात हो रही है।
विज्ञापन




सोसाइटी के इलाकों में सक्रिय हैं बदमाश

कार के शीशे पर दस्तक देकर वारदात करने वाले ठक ठक गिरोह के बदमाश शहर के बॉर्डर एरिया व सोसाइटी वाले इलाके में सक्रिय रहे हैं। ऐसे में सावधान रहना बेहद जरूरी है। शहर में आधे दर्जन से अधिक रास्ते व प्वाइंट ऐसे हैं जहां ठक-ठक गिरोह वारदात करता है।
विज्ञापन


ये हैं खतरनाक रास्ते

- छिजारसी से लेकर सेक्टर-62 गोलचक्कर।

- मॉडल टाउन से लेकर एनआईबी।

- महामाया से लेकर कालिंदी कुंज।

- सेक्टर-60 से लेकर क्लियो काउंटी।

- सेक्टर-71 से लेकर सेक्टर-75, 76, 77, 78।

- मामूरा से लेकर सेक्टर-62।

- हनुमान मूर्ति से लेकर सेक्टर-105 तक।



हाईराइज सोसाइटी के पास सबसे अधिक घटनाएं

शहर में कोतवाली सेक्टर-49, 39, फेज टू, फेज थ्री, 113 में सबसे अधिक हाई राइज सोसाइटियां हैं। इन सोसाइटियों के बाहर गेट, मार्केट पर ठक-ठक गिरोह के बदमाश नजर लगाए रहते हैं। इन सोसाइटी में अधिकतर कामकाजी लोग रहते हैं। शाम के वक्त जब ये लोग काम कर वापस घर लौटते हैं। घरेलू उपयोग का सामान खरीदने के लिए कार खड़ी करते हैं। इसी दौरान नजर गड़ाए बदमाश का शीशा तोड़ कर लैपटॉप, नकदी व अन्य समाान चोरी कर लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें