नोएडा। सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सेवन एक्स वेल्फेयर टीम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर सेक्टर-62 में अभियान चलाया। जहां दो पहिया वाहन चालकों को विशेषकर हेलमेट को नजरअंदाज न करने की हिदायत दी। साथ ही हेलमेट प्लास्टिक का न लगाकर आईएसआई वाले हॉलमार्क हेलमेट को प्रयोग में लाने के लिए बोला गया। ट्रैफिक पुलिस विभाग की तरफ से सुमित कुमार,सत्य प्रकाश, कपिल धामा वहां उपस्थित यातायात कर्मी ने लोगो को निवेदन करते हुए इसे गंभीरता से लेने को कहा। वही सेवन एक्स वेलफेयर टीम से उपस्थित सदस्य महेश कुमार और ब्रजेश शर्मा ने भी लोगो से निवेदन किया। ब्यूरो