अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में बीए, बीएससी, बीकॉम पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के नॉन एनईपी छात्र- छात्राओं की एक्स और बैक परीक्षा हुई। तीन पालियों में हुई परीक्षा में सात विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ. डीएस धामी ने बताया कि पहले दिन अर्थशास्त्र, रसायन विज्ञान, वानिकी, भूविज्ञान, सांख्यिकी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए पंजीकृत सात छात्र- छात्राओं ने अपनी परीक्षा दी।