ग्रेटर नोएडा। द्वितीय टेडस कप ओपन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के सात खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल करते हुए गुजरात में 15 अक्तूबर से होने वाली फाइट के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया। कोच विक्की शर्मा ने बताया कि रविवार को ग्रेटर नोएडा में आयोजित ओपन ताइक्वांडो कप में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, कनार्टक और गुजरात समेत यूपी के खिलाड़ियों ने भागीदारी की। इनमें से ग्रेटर नोएडा के सात खिलाड़ियों नव्या, अनन्या, बरलीन, हरगोविंद, मितीश, हर्षित और रिद्धि ने यूपी का प्रतिनिधित्व किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ब्यूरो