ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर डेल्टा-1 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जूनियर बालक हॉकी टीम के लिए जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। इसमें शामिल जिले के सातों खिलाड़ियों का चयन मंडलीय ट्रायल के लिए किया गया है। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 28 नवंबर को ट्रायल में हिस्सा लेंगे। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रदेश स्तरीय टीम में जगह मिलेगी। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता एक से छह दिसंबर तक झांसी में आयोजित होगी।