प्रादेशिक स्कूली खेलकूद में कलारीयपयट्टू प्रतियोगिता 19 से 22 सितंबर तक लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेली गई। इसमें वाराणसी मंडल की ओर से रामनगर के राधा किशोरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने हिस्सा लिया। इसमें रामनगर की छात्राओं ने 4 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते। इसके बालक वर्ग में प्रभु नारायण राजकीय इंटर कॉलेज की 2 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और 5 खिलाड़ियाें ने रजत पदक जीते। वाराणसी के राजकीय हाई स्कूल बढ़ैनीकला के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता में सात स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलेंगे।