नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित इंडोर स्टेडियम में रविवार सुबह कराटे की ग्रेडिंग परीक्षा हुई। इसमें एके मार्शल आर्ट्स एकेडमी के लगभग 70 खिलाड़ी शामिल हुए। विभिन्न श्रेणियों में हुए टेस्ट में येलो बेल्ट में 17, ऑरेंज बेल्ट में 11 खिलाड़ी, ग्रीन बेल्ट में 11, ब्लू बेल्ट में 7 खिलाड़ी, पर्पल बेल्ट में 2 खिलाड़ी, पर्पल वाइट बेल्ट में 6, ब्राउन बेल्ट हासिल करने में सफलता हासिल की। ट्रेडिशनल शोटो काई कराटे एसोसिएशन, गौतम बुद्ध नगर के सेक्रेटरी जनरल अफजल खान ने बताया कि 7 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट फस्ट डेन की परीक्षा पास की। मथुरा से आए मुख्य परीक्षक सोनू निषाद ने बच्चों का टेस्ट लिया।