फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी में सात नए कोर्स शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग व रोबोटिक्स एंड प्रोसेस ऑटोमेशन को किया शामिल
विज्ञापन


-तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की नए सत्र के लिए यूनिवर्सिटी की अकादमिक योजनाओं की समीक्षा

-राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री पार्टनर्स के सहयोग से छात्रों को मिल रहा इंडस्ट्री एक्सपोजर-आतिशी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने दिल्ली के युवाओं को 21 वीं सदी के कौशल से लैस करने करने के लिए दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योर यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में सत्र 2023-24 में सात नए कोर्सेज की शुरुआत की है। इन कोर्सेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग व रोबोटिक्स एंड प्रोसेस ऑटोमेशन में डिप्लोमा कोर्स, बीबीए इन ऑपरेशन इन बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट, बीबीए इन इनोवेशन एंड एंत्रप्रेन्योरशि, बीबीए इन हॉस्पिटल मैनेजमेंट, और बीएससी व एमएससी इन मेडिकल लैबोरेटरी साइंसेज शामिल है। इन कोर्सों को इंडस्ट्रीज की मांग के अनुसार डिजाइन किया गया है।

तकनीकी शिक्षा मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को डीएसईयू व उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ नए सत्र के लिए दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी की अकादमिक योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा शुरू किए गए विभिन्न कोर्सेज, इंडस्ट्री पार्टनरशिप, और छात्रों के प्लेसमेंट आदि की भी समीक्षा की। आतिशी ने कहा कि नए कोर्सेज समय की मांग है और उन्हें इंडस्ट्री की मांग के अनुसार डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सपना है कि दिल्ली का हर बच्चा कौशल से लैस हो। ऐसे में डीएसईयू में शुरू किए गए कोर्सेज इस सपने की ओर अग्रसर हैं। आतिशी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को तेज़ी से बढ़ाने के लिए युवाओं को उच्च गुणवत्ता वाली कौशल शिक्षा से लैस करने की जरूरत है। डीएसईयू इस दिशा में अपनी भूमिका निभा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग व रोबोटिक्स एंड प्रोसेस ऑटोमेशन में डिप्लोमा जैसे कोर्सेज में जरिए छात्रों में प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स के माध्यम से डिवाइस फेब्रिकेशन के लिए तकनीकी कौशल विकसित होंगे। बैठक के दौरान उन्होंने इंडस्ट्री के साथ यूनिवर्सिटी की विभिन्न मौजूदा पार्टनरशिप की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंडस्ट्री की मांगों का आंकलन करने के लिए नियमित सर्वे करना चाहिए, उसके अनुसार ही कोर्सेज को डिजाइन किया जाना चाहिए जिससे कि छात्रों को एक्सपोजर और प्लेसमेंट के अधिक अवसर मिल सकें। मालूम हो कि यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के लिए एक नया और इनोवेटिव स्किल ईको-सिस्टम बनाने के लिए 90 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री पार्टनर्स के साथ पार्टनरशिप किया है। इनमें मर्सिडीज बेंज, लेंसकार्ट, अपोलो, ब्लू स्टार, डाइकिन आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें