फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेंगू के सात मरीज मिले, 14 सोसाइटियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में डेंगू के 7 नए मरीज मिले हैं। इन्हें मिलाकर इस वर्ष अब तक मिले डेंगू मरीजों की कुल संख्या 312 हो गई है। डेंगूू का लार्वा मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने 14 सोसाइटियों को नोटिस जारी किया है। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति कीर्ति वर्मा ने बताया कि अबतक 260 मरीज ठीक हो चुके हैं। नए मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित जगह पर जाकर जांच करती है और स्थानीय निवासियों की सेहत भी पता की जाती है। इसके अलावा टीम की ओर से फॉगिंग करने के साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं हाईराइज सोसाइटियों के अंदर जलभराव की स्थिति मिलने पर बिल्डर या एओए को नोटिस जारी किया जाता है। जिले में अबतक 14 सोसाइटियों को नोटिस जारी किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें