यमुनानगर। थाना सेक्टर-17 की पुलिस टीम ने जगाधरी की न्यू बस्ती के एक मकान पर दबिश देकर जुआ खेलते सात लोग गिरफ्तार किए। इनके पास से 50300 रुपये बरामद किए। थाना प्रभारी मंजीत ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जगाधरी की न्यू बस्ती निवासी शिवकुमार अपने मकान में 200 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से लोगों को साथ बैठाकर जुआ खिलाता है। टीम ने मौके पर मकान पर दबिश देकर जगाधरी की न्यू बस्ती निवासी सोनू, सुरेंद्र पाल, राकेश कुमार, राजेश कॉलोनी निवासी कुलदीप, जगाधरी की शांति कॉलोनी निवासी राजेश कुमार, जगाधरी की वाल्मीकि बस्ती निवासी संजीव कुमार, अमित को काबू किया। शिव कुमार छत से कूद कर भाग गया, जिसकी तलाश जारी है। संवाद