अमर उजाला खबर का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाकर शराब पीने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक और खुले स्थानों में शराब पीने और महिलाओं से अभद्रता की शिकायत सामने आने के बाद पुलिस एक्शन मोड में है। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि तिरधली के अंकित व रवि कुमार, फलैदा के रोहित, भोजपुर के राहुल और भोजपुरी के बंटी, प्रमोद व रिंकू को जेल भेज दिया गया है। शराबियों से परेशान महिलाओं में बीते दिनों बिलासपुर में शिकायत की थी, जिसे अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। समस्या पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर ने बिलासपुर के चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया था और खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई की निर्देश दिए थे। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने कहा कि शराबियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।