फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा खेलने पर सात आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Seven accused arrested for betting
विज्ञापन
तावडू। शहर पुलिस ने सट्टा खेलने के आरोप में सात सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से दो मोटरसाइकिल और 23,240 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी चंद्रभान भारद्वाज ने बताया कि सोमवार को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि नगर के सोहना रोड पर बंद इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे हुड्डा की भूमि पर अजय उर्फ कप्तान सिंह निवासी आदर्श नगर बल्लभगढ़ , शिकारपुर निवासी सौकत, वाजिद, रशीद, सुंध निवासी जाहुल और तावडू निवासी अनिल कुमार सट्टा लगा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल और 19,480 रुपये बरामद हुए। शहर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर, रविवार को शहर के वार्ड नंबर-8 पटेल नगर से पुलिस ने सट्टा खेलने के आरोप में बीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास 3760 नकद रुपये भी बरामद हुए हैं। तावडू सीआईए जवान विजयपाल ने बताया कि रविवार को पुलिस शहर में गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि बीर सिंह सट्टेबाजी कर रहा है। शहर थाना पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें