ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में बृहस्पतिवार शाम सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीप कार्यक्रम आयोजित हुआ। अस्पताल परिसर में 300 दीये जलाकर महीने भर चलने वाले सेवा अभियान की विधिवत शुरुआत की गई। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार ने मरीजों और उनके तीमारदारों से बातचीत कर सेवा अभियान के महत्व को समझाया और सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम में संस्थान के छात्र, फैकल्टी और कर्मचारी भी शामिल हुए।