फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन की सर्विस लेन उखड़ी

विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा 1 मेट्रो स्टेशन के पास टूटी सड़क।संवाद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। डेल्टा-1 मेट्रो स्टेशन के पास हाल ही में बनाई गई सर्विस लेन की हालत खराब होने लगी है। सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो रहा है। पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी हुई है। वहीं, कई जगहों से सड़क की निर्माण सामग्री भी उखड़ने लगी है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क बनने के महज चार दिन बाद ही इसकी हालत खराब होने लगी है। निवासी सुभाष भाटी ने बताया कि निकासी का उचित इंतजाम नहीं होने से सड़क पर जगह-जगह पानी जमा हो रहा है। उन्होंने प्राधिकरण से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें