गुरुग्राम।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जीवन पर आधारित सत्र का आयोजन हुआ। इस दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर विद्यार्थियों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया गया। इसके साथ ही कॅरिअर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को भविष्य की संभावनाओं और रोजगार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया। इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में उत्साह, अनुशासन और समाजसेवा की भावना का संचार हुआ। संवाद