फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति, सड़कों पर उतरे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों पर उतरे अधिकारी, सभी तरह के निर्माण पर रोक
विज्ञापन

- अपर मुख्य सचिव पर्यावरण ने टीम के साथ ग्रेटर नोएडा का किया दौरान, दिए निर्देश
- कहा, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपर मुख्य सचिव पर्यावरण मनोज सिंह रविवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। अधिकारियों के साथ अलग-अलग स्थानों का दौरा किया। सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर प्रदूषण रोकने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा सड़कों पर धूल नहीं उड़ने के इंतजाम करने के आदेश दिए। साथ ही कहा कि कूड़ा जलने पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर उन्होंने सभी तहर के निर्माण कार्य पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।

अपर मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व अन्य अधिकारियों के साथ सबसे पहले शारदा विश्वविद्यालय व उसके आसपास के इलाके का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नॉलेज पार्क क्षेत्र में सड़कों पर धूल मिलने पर तत्काल सफाई करने के निर्देश दिए। वहीं शारदा विश्वविद्यालय के गेट पर ट्रैफिक की समस्या का तत्काल समाधान करने और ट्रैफिक जाम न लगने देने के निर्देश भी दिए। इसके बाद यूपीसीडा के साइट-बी व सी का जायजा लेने पहुंचे। डीएफसीसी के निर्माणाधीन साइट को देखा। ग्रेटर नोएडा के 130 मीटर रोड पर सेतु निगम के निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अपर मुख्य सचिव ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में सीईओ रवि कुमार एनजी, एसीईओ मेधा रूपम, अन्नपूर्णा गर्ग, ओएसडी हिमांशु वर्मा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड नोएडा के क्षेत्राधिकारी उत्सव शर्मा, नोएडा के क्षेत्राधिकारी डीके गुप्ता व सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रदूषण को रोकने के लिए सड़कों के किनारे धूल की तत्काल सफाई कराने, निर्माणाधीन साइटों पर पानी का छिड़काव करने और सड़कों के किनारे हरी-भरी घास लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने और घास की कटाई न करने को भी कहा। सभी विभागीय अधिकारियों को निरंतर क्षेत्र में रहने और प्रदूषण पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तरह के निर्माण कार्यों पर तत्काल रोकने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें