फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सेंसेक्स धड़ाम, कंपनियों की 18,000 करोड़ रुपये घटी वैल्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। वैश्विक मंदी के दबाव में सोमवार को शेयर मार्केट के क्रैश होने का असर नोएडा की सूचीबद्ध कंपनियों के ऊपर भी दिखा। एक अनुमान के मुताबिक नोएडा स्थित कंपनियों के मूल्यांकन में एक दिन में करीब 18000 करोड़ रुपये की कमी आई है। एचसीएल, पेटीएम, संवर्धन मदरसन जैसी बड़ी कंपनियों के शेयर की कीमतों में कमी इसकी वजह बताई जा रही है।
विज्ञापन


पूरी दुनिया के शेयर मार्केट के धराशाई होने के बाद विशेषज्ञों ने पहले ही इसका पूर्वानुमान किया था। ऐसे में नोएडा की कंपनियों पर भी शेयरों की बिकवाली का दबाव दिखा। बड़े नुकसान उठाने वाली कंपनियों में डिक्सन टेक्नोलॉजी, त्रिवेणी टर्बाइन लिमिटेड, हैवेल्स इंडिया लिमिटेड, पेटीएम भी शामिल हैं।

मार्केट क्रैश में सोमवार को केवल कंपनियों का ही मूल्यांकन कम नहीं हुआ, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले निवेशकों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। गौतमबुद्ध नगर में करीब 6.5 लाख डीमैट खाते हैं। इन निवेशकों के पोर्टफोलियो में करीब 800 करोड़ रुपये के नुकसान का आकलन है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस तरह कम हुई मार्केट वैल्यू
कंपनी - गिरावट

एचसीएल - 2.9 प्रतिशत

डिक्सन टेक्नोलॉजी- 4.62 प्रतिशत

त्रिवेणी टर्बाइन - 1.30 प्रतिशत

नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड - 2.72 प्रतिशत

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल- 9.18 प्रतिशत

मदरसन सूमी वायर- 4.05 प्रतिशत

हैवेल्स इंडिया - 2.40 प्रतिशत

पेटीएम - 5.04 प्रतिशत

इंफोएज - 3.57 प्रतिशत

यथार्थ हॉस्पिटल - 3.69 प्रतिशत

आइनॉक्स विंड - 5.23 प्रतिशत

डिश टीवी - 6.07 प्रतिशत

यूनीटेक लिमिटेड - 5.06 प्रतिशत

(यह डाटा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट से लिया गया है।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें