फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सीनियर महिला जिला बैडमिंटन के ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर में शनिवार को जिला स्तरीय सीनियर महिला बैडमिंटन के ट्रायल होंगे। जिसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ी मेरठ में आयोजित होने वाली मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगी। वहां पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी प्रयागराज में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि प्रयागराज के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 8 से 9 सितंबर तक सीनियर महिला उत्तर प्रदेश बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल विभाग व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के समन्वय से जिला स्तरीय बैडमिंटन के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें