फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वरिष्ठ समीक्षक, साहित्यकार व शिक्षाविद् हेमलता शर्मा ‘कृतियों की भूमि’ का विमोचन

Sun, 05 Oct 2025 02:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
वरिष्ठ समीक्षक, साहित्यकार व शिक्षाविद् हेमलता शर्मा ‘कृतियों की भूमि’ का विमोचन
विज्ञापन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के निराला सभागार में वरिष्ठ समीक्षक, साहित्यकार व शिक्षाविद् हेमलता शर्मा की पुस्तक ‘कृतियों की भूमि’ का विमोचन शनिवार को किया गया। पद्मश्री डॉ. विद्याविंदु सिंह ने कहा कि हेमलता ने अपनी आलोचना को सरल भाषा और रोचक शैली में प्रस्तुत किया है। न्यायमूर्ति राजीव सिंह ने लेखिका को संवेदनशील अध्यापिका और गहन समीक्षक बताया। लेखिका हेमलता शर्मा ने बताया कि पुस्तक में उषा चौधरी, मंजू शुक्ल, मीरा दीक्षित, मनका पांडेय, अलका प्रमोद, शारदा लाल, शशि जैन, निरुपमा मेहरोत्रा, इला शर्मा व अरुणेंद्र चंद्र त्रिपाठी की कृतियां शामिल हैं। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सुधाकर अदीब और पूर्व डीजीपी व साहित्यकार महेश चंद्र द्विवेदी और डॉ. अमिता दुबे ने भी पुस्तक आलोचनात्मक शैली की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें